बिलासपुर में प्रशासनिक फेरबदल, 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले

बिलासपुर। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत जिले के कुल 14 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर को सीपत का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। वहीं, सीपत के तहसीलदार सोनू अग्रवाल को रतनपुर और बोदरी के तहसीलदार संदीप कुमार साय को मस्तूरी भेजा गया है। रतनपुर की तहसीलदार शिल्पा भगत अब बोदरी की जिम्मेदारी संभालेंगी, जबकि मस्तूरी की तहसीलदार जयंती देवांगन को तहसीलदार नजूल बनाया गया है। इसके अलावा, अधीक्षक भू-अभिलेख पंकज सिंह को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।
नायब तहसीलदारों की सूची में समर्थ थवाईत को बेलगहना से बेलतरा, श्रद्धा सिंह को गनियारी से पचपेड़ी और राहुल साहू को बेलतरा से बेलगहना भेजा गया है। टोपलाल सिदार अब बेलतरा के स्थान पर उप तहसील सकर्रा में सेवाएं देंगे। इसी क्रम में ओम प्रकाश चंद्रवंशी को बोदरी से गनियारी, विनीता शर्मा को पचपेड़ी से बिलासपुर और सहोरिक को सकर्रा से बेलतरा स्थानांतरित किया गया है। अंकित सिंह राजपूत को आगामी जनगणना कार्य के लिए संलग्न किया गया है।


