Ankit Sakni UPSC Bijapur
Chhattisgarh

बीजापुर के छोटे से गांव गुदमा का बेटा बना अफसर, UPSC में 816वीं रैंक से रचा इतिहास…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के छोटे से ग्राम गुदमा के युवा अंकित सकनी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 816वीं रैंक हासिल कर पूरे बस्तर संभाग और प्रदेश का नाम रोशन किया है। दूरस्थ और आदिवासी अंचल से निकलकर इतनी बड़ी सफलता हासिल करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma ने अंकित सकनी और उनके पिता चंद्रैया सकनी से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उपमुख्यमंत्री ने की मेहनत और संघर्ष की सराहना...

वीडियो कॉल के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अंकित से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीजापुर जैसे दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्र के छोटे से गांव से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अत्यंत प्रेरणादायक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल अंकित और उनके परिवार की नहीं बल्कि पूरे बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

“बस्तर के युवाओं की प्रतिभा अब दुनिया देखेगी”

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बातचीत के दौरान कहा कि लोग अक्सर पूछते थे कि जब नक्सलवाद खत्म होगा तो बस्तर का भविष्य कैसा होगा। अंकित सकनी की सफलता इसका जीवंत उदाहरण है कि जब बस्तर में शांति और विकास का माहौल बनेगा तो यहां के युवा अपनी प्रतिभा के बल पर देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी आगे बढ़ेंगे।

युवाओं के लिए बनी प्रेरणा...

उन्होंने कहा कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अंकित जैसे युवा देश की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और समाज तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे। अंकित की यह उपलब्धि बस्तर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

परिवार ने जताई खुशी...

इस दौरान अंकित के पिता चंद्रैया सकनी ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बेटे की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव का नाम रोशन हुआ है। वहीं अंकित सकनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को देते हुए कहा कि उनका सपना देश की सेवा करना है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे बस्तर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए अंकित को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Chaiपुर
Show More

Nation Update

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker