UPSC में छत्तीसगढ़ का जलवा: सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई…

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह उपलब्धि हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
मुख्यमंत्री ने वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि इन होनहार युवाओं की सफलता प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊँचाई को हासिल किया जा सकता है। यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करना युवाओं के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
मुख्यमंत्री साय ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के सपनों को नई दिशा देने वाली प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये युवा प्रशासनिक सेवाओं में रहकर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


