International

ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला: तेहरान में मची अफरा-तफरी, दोनों देशों ने बंद किए अपने एयरस्पेस

नई दिल्ली। इजरायल ने अमेरिका की मदद से ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजधानी तेहरान के सेंट्रल इलाके में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है।

बताया जा रहा है कि पहला हमला ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास हुआ। हालांकि हमले से पहले उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था। तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट के पास भी धमाकों की आवाज सुनी गई।

हमले के बाद इजरायल ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। कर्मचारियों को शेल्टर में जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इजरायल के रक्षा मंत्री ने बताया कि ईरान के खिलाफ प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया गया है। जानकारी के अनुसार ईरान में करीब 30 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इनमें राष्ट्रपति भवन, कई मंत्रालयों की इमारतें और खुफिया एजेंसी के कार्यालय भी शामिल बताए जा रहे हैं।

इजरायली सेना ने कहा है कि संभावित जवाबी कार्रवाई को देखते हुए देशभर में एयर रेड सायरन बजा दिए गए हैं, ताकि लोग सतर्क रह सकें।

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर हमले की जानकारी दी है। इसमें बताया गया कि पूरे देश में सायरन बजाए गए हैं और लोगों के मोबाइल फोन पर सुरक्षित स्थानों के पास रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने लोगों से सुरक्षित स्थानों के पास रहने की अपील की है और संभावित मिसाइल हमले के लिए सतर्क रहने को कहा है। एहतियात के तौर पर इजरायल ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है। देशभर में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है।

इधर इजरायली हमलों के बाद ईरान ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। हमलों के बाद ईरान में दहशत का माहौल बताया जा रहा है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker