summer's knock
Chhattisgarh

गर्मी की दस्तक: प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना, रायपुर में आसमान रहेगा साफ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में भी कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के एक दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में कहीं भी उल्लेखनीय वर्षा नहीं हुई है।

मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पश्चिमी तमिलनाडु से मध्य महाराष्ट्र तक आंतरिक कर्नाटक होते हुए समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर एक निम्न दाब रेखा बनी हुई है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 49 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। यह पश्चिमी विक्षोभ 2 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

प्रदेश में आज मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में हल्की गिरावट के बाद फिर बढ़ोतरी होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 1 मार्च से प्रदेश के एक दो स्थानों पर वर्षा होने की स्थिति बन सकती है।

राजधानी रायपुर में 26 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker