Our resolve is to build a developed Chhattisgarh
Chhattisgarh

विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारा संकल्प, उद्योग और व्यापार के लिए प्रदेश में अनुकूल माहौल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को राजधानी रायपुर के बीटीआई मैदान में आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ-साथ व्यापार और उद्योगों के लिए एक बेहतर वातावरण तैयार हुआ है, जिससे प्रभावित होकर निवेशक राज्य की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बजट का उल्लेख करते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया है, जिसकी थीम संकल्प रखी गई है। उन्होंने कहा कि पहले वर्ष का बजट ज्ञान (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) पर केंद्रित था, दूसरे वर्ष विकास को गति दी गई और इस वर्ष का बजट प्रदेश को विकसित बनाने के संकल्प को समर्पित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को आत्मसात करते हुए बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है।

नक्सलवाद पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और जवानों के साहस से नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें ले रहा है। सरकार ने 31 मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ और जगरगुंडा जैसे सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा और कृषि को बढ़ावा देने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। साथ ही वनोपजों के मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के आर्थिक भविष्य का खाका खींचते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए विकसित छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर लिया गया है। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में जीएसडीपी को दोगुना करना और 2047 तक इसे 75 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि नई उद्योग नीति के तहत अब तक राज्य को 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें सेमीकंडक्टर और एआई जैसे आधुनिक क्षेत्र भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान की सफलता की सराहना की और नेशनल ट्रेड एक्सपो के सफल आयोजन के लिए कैट की टीम को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने एक्सपो के विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और स्वदेशी पोस्टर का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन श्री सुनील सिंघी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे और कैट के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker