Crime
रायपुर: ड्यूटी पर तैनात जवान ने की खुदकुशी, मर्ग कायम कर जांच में जुटे अधिकारी

रायपुर। राजधानी के माना स्थित चौथी बटालियन कैंप में पदस्थ एक जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली है। मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जशपुर जिले के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही चौथी बटालियन के वरिष्ठ अधिकारी और माना थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जिसके चलते पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।



