Chhattisgarh
बजट ब्रीफकेस के साथ निकले वित्त मंत्री, पत्नी संग शंकर भगवान और श्री राम की पूजा की

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज सदन में राज्य का बजट पेश किया जाना है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक की नजरें टिकी हुई हैं।
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपनी धर्मपत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ अपने आवास से निकले। इस दौरान वे हाथ में बजट ब्रीफकेस लिए नजर आए।
इसके बाद उन्होंने आवास परिसर में स्थित भगवान शंकर की मूर्ति की पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात वे वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे, जहां भगवान राम का आशीर्वाद लिया।
गौरतलब है कि ओपी चौधरी राज्य का तीसरा बजट पेश करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह बजट प्रदेश के विकास, जनकल्याण और आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।


