घाटबर्रा में कोल माइंस विस्तार के दौरान श्मशान घाट पर डरावनी आवाजों का दावा, रात में माइनिंग कार्य बंद

अंबिकापुर। उदयपुर क्षेत्र के घाटबर्रा गांव में कोल माइंस विस्तार कार्य के दौरान एक अजीब घटना सामने आई है। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि श्मशान घाट क्षेत्र में बुलडोजर चलाने के दौरान कुछ असामान्य आवाजें सुनाई दीं। बताया जा रहा है कि जेसीबी चालक ने इन आवाजों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने की बात भी सामने आई है।
घटना के बाद एहतियात के तौर पर फिलहाल रात के समय खनन कार्य रोक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट के आसपास आत्माएं भटक रही हैं और श्मशान स्थल को बचाने के लिए विरोध जता रही हैं। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में आगे की जानकारी का इंतजार है।



