ग्लोबल मार्केट में सुधार से सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल, इन 10 शेयरों ने मचाया गदर

अमेरिका में हुए हालिया घटनाक्रम का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ को गैरकानूनी करार देते हुए रद्द कर दिया। इसके बाद ट्रंप ने सभी देशों पर नया 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की, जिसे 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया। टैरिफ से वैश्विक बाजारों में उतार चढ़ाव के बाद अब इसमें राहत मिलने से बाजारों में तेजी का माहौल बना है।
कारोबार की शुरुआत में ही बाजार में मजबूती
कारोबार शुरू होते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 82,814.71 के मुकाबले बढ़कर 82,906.83 पर खुला। कुछ ही मिनटों में यह 83,486 के स्तर तक पहुंच गया।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पिछले बंद 25,571.25 की तुलना में बढ़त के साथ 25,678 पर खुला और बाद में 25,771.45 तक पहुंच गया।
इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी
लार्जकैप श्रेणी में Adani Ports के शेयर में 2.80 प्रतिशत, Axis Bank में 2.10 प्रतिशत, Kotak Mahindra Bank में 1.60 प्रतिशत और HDFC Bank में 1.50 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
मिडकैप श्रेणी में Bharat Forge में 2 प्रतिशत, Policybazaar में 1.95 प्रतिशत, Paytm में 1.95 प्रतिशत और BHEL में 1.50 प्रतिशत की तेजी रही।
स्मॉलकैप श्रेणी में Cohance Lifesciences के शेयर में 4.80 प्रतिशत और IIFL Finance में 4.20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।



