Chhattisgarh
कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, बजट सत्र की रणनीति पर होगा मंथन

रायपुर। कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम 4 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे।
बैठक में कांग्रेस के सभी विधायक शामिल होंगे। आगामी बजट सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति तय की जाएगी और सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा होगी।



