नक्सलवाद के प्रतीकों पर प्रहार: सी-60 और सीआरपीएफ ने जमींदोज किए 44 स्मारक, गुमराह युवाओं को बचाने की कोशिश

जगदलपुर। नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर नक्सलियों से जुड़े 44 स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में सी-60 कमांडो, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस ने मिलकर हिस्सा लिया।
बताया गया है कि ये स्मारक लंबे समय से नक्सली प्रभाव और प्रचार के प्रतीक माने जाते थे। अभियान का उद्देश्य नक्सलवाद के महिमामंडन पर रोक लगाना और स्थानीय युवाओं को गुमराह होने से बचाना है। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई पूर्व सुरक्षा आकलन और योजनाबद्ध तरीके से की गई।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा बलों की उपस्थिति और प्रशासनिक पकड़ मजबूत होने का संदेश गया है। महाराष्ट्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्र में शांति और विकास का माहौल स्थापित किया जा सके।



