Vishnu Deo Sai के सुशासन के 2 साल: क्या बदला छत्तीसगढ़ में?

रायपुर। 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “सुशासन और जनकल्याण” को अपनी सरकार की पहली प्राथमिकता बताया। दो वर्षों के कार्यकाल में सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और वनवासियों को केंद्र में रखकर कई बड़े फैसले लिए। अब सवाल यह है कि इन दो वर्षों में छत्तीसगढ़ में कितना वास्तविक परिवर्तन आया?
पहली कैबिनेट में बड़ा फैसला: 18 लाख परिवारों को पक्की छत…
सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ववर्ती सरकार में लंबित आवासों को स्वीकृति दी गई।
करीब 18 लाख परिवारों को पक्के घर की मंजूरी देकर सरकार ने गरीब तबके को सुरक्षा और स्थायित्व देने का दावा किया।
किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान…
प्रदेश के 26 लाख किसानों को राहत देते हुए सरकार ने
- 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी
- प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक खरीदी
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर
किसानों का कहना है कि भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी है और समय पर राशि मिल रही है।
महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपये...
महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये सीधे बैंक खाते में जमा किए जा रहे हैं।
सरकार का दावा है कि इससे महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता मजबूत हुई है और घरेलू निर्णयों में उनकी भागीदारी बढ़ी है।
नक्सलवाद पर ‘निर्णायक प्रहार’ का दावा…
सरकार ने नक्सल मोर्चे पर आक्रामक रणनीति अपनाई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार…
- 2700 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
- 532 नक्सली मारे गए
- 2004 नक्सली गिरफ्तार हुए
- 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल उन्मूलन का लक्ष्य
सुरक्षा बलों के साथ विकास कार्यों को जोड़ते हुए “नियद नेल्ला नार योजना” के तहत 400 गांवों तक सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई गईं।
रामलला दर्शन योजना: आस्था से जुड़ाव…
रामलला दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को अयोध्या में दर्शन का अवसर दिया जा रहा है। सरकार इसे सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बता रही है।
युवाओं के लिए बस्तर ओलंपिक…
बस्तर क्षेत्र में बस्तर ओलंपिक का आयोजन कर युवाओं को खेल और मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया।
सरकार का दावा है कि इससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक माहौल बना है।
निवेश और रोजगार…
सरकार के अनुसार पिछले दो वर्षों में बड़े निवेश प्रस्ताव आए हैं।
- देश-विदेश के निवेशकों की रुचि
- उद्योगों के विस्तार से रोजगार के अवसर
हालांकि विपक्ष निवेश को लेकर ठोस जमीनी परिणामों पर सवाल उठा रहा है।
वनोपज को बेहतर मूल्य…
वनवासियों को लाभ पहुंचाने के लिए
तेंदूपत्ता लोगो की byte
- तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा
- 15 हजार से अधिक संग्राहकों को सीधा लाभ
सरकार का दावा है कि इससे आदिवासी परिवारों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
निष्कर्ष: दावों की परीक्षा जनता के हाथ…
दो साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योजनाओं और घोषणाओं की लंबी सूची पेश की है। नक्सलवाद पर कार्रवाई, किसानों को राहत, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं को अवसर देने जैसे मुद्दों पर सरकार सक्रिय दिख रही है।
अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में सरकार कौन सी नई योजनाएं लाती है और क्या जमीनी स्तर पर ये बदलाव स्थायी विकास में बदल पाते हैं।



