Chhattisgarh

फरवरी में ही सताने लगी गर्मी: रायपुर में पारा 33 डिग्री के पार, अब रातें भी होंगी गर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख बदल रहा है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। शहरी क्षेत्रों में दिन का तापमान रात की तुलना में लगभग दोगुना दर्ज किया जा रहा है। दोपहर के समय गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र के ऊपर लगभग 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर सक्रिय है। एक प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किलोमीटर तक फैला है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण पूर्व पाकिस्तान के आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इन प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी का क्रम जारी रह सकता है।

राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह हल्की धुंध के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker