17 फरवरी को सूर्य ग्रहण: शनि की राशि में ग्रहों का मेल, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा धोखा

17 फरवरी 2026 को लगने वाले सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य और चंद्रमा शनि की राशि कुंभ में एक साथ रहेंगे। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार दोनों ग्रहों की यह युति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान धोखा मिलने, मानसिक तनाव और कार्यक्षेत्र में विवाद जैसी स्थितियां बन सकती हैं। ऐसे में सतर्क रहने और किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करने की सलाह दी गई है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर विवाद और वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें और निवेश को फिलहाल टालें।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए यह युति मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। भावनात्मक उतार चढ़ाव और पारिवारिक कलह की संभावना है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। निवेश के मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी करीबी से धोखा मिलने की आशंका है। नया कार्य शुरू करने से पहले सोच विचार कर लें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
नकारात्मक प्रभाव से बचने के उपाय
ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
सूर्य को जल अर्पित करें।
क्रोध और अनावश्यक बहस से दूर रहें।
झूठ बोलने से बचें।
जरूरतमंदों को अन्न या वस्त्र दान करें।
महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर लें।


