Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के दौरे पर

रायपुर। विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह सोमवार सुबह 11:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में आयोजित बैठक में भाग लेंगे।
इसके बाद दोपहर 12:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:05 बजे पोड़ी के मालवीय नगर स्थित मंगल भवन में लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 3:20 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर पोड़ी में दर्शन करेंगे। शाम 5 बजे बैकुंठपुर पहुंचेंगे, जहां शाम 7:10 बजे झुमका बोट क्लब में ओपन एयर थिएटर का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री रात्रि 9:40 बजे सर्किट हाउस बैकुंठपुर में विश्राम करेंगे।



