Chhattisgarh
रायपुर कोर्ट में पेशी के दौरान दो आरोपी फरार, सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

रायपुर। रायपुर कोर्ट में पेशी के दौरान दो आरोपियों के मोहर्रिर की अभिरक्षा से फरार होने का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर मामलों में विचाराधीन थे।
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां पेशी के लिए लाए गए राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय मोहर्रिर की अभिरक्षा से भागने में सफल हो गए। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हलचल मच गई।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।



