National

जनरल नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा लीक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुरू की जांच

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (सेवानिवृत्त) की अप्रकाशित आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ की प्री-प्रिंट कॉपी के ऑनलाइन लीक और प्रसार के मामले में गंभीर संज्ञान लिया है। पुस्तक को अभी रक्षा मंत्रालय से आवश्यक मंजूरी नहीं मिली है, इसके बावजूद इसकी पीडीएफ कॉपी सोशल मीडिया और कई वेबसाइटों पर वायरल होने की सूचना सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया और ऑनलाइन न्यूज फोरम पर पुस्तक की प्री-प्रिंट या टाइपसेट कॉपी के बिना अनुमति साझा किए जाने के दावे सामने आए थे। जांच में पाया गया कि एमएस पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार पुस्तक की पीडीएफ कॉपी कई वेबसाइटों पर उपलब्ध है। इसके अलावा कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पुस्तक का पूरा कवर इस तरह प्रदर्शित किया गया, मानो यह बिक्री के लिए उपलब्ध हो।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जांच स्पेशल सेल को सौंप दी है। इसमें लीक के स्रोत, इसके प्रसार के माध्यम और किसी संभावित सुरक्षा उल्लंघन की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह पता लगाया जाएगा कि बिना अनुमति पुस्तक की सामग्री सार्वजनिक कैसे हुई।

बताया गया है कि जनरल नरवणे की आत्मकथा में वर्ष 2020 के गलवान संघर्ष और लद्दाख में चीन के साथ चले सैन्य गतिरोध से जुड़े संवेदनशील विवरण शामिल हैं। इन्हीं कारणों से पुस्तक का प्रकाशन 2024 से लंबित है और इसके कुछ अंशों को लेकर सुरक्षा मंजूरी की आवश्यकता बताई गई है। हाल के दिनों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पुस्तक के कुछ अंशों का उल्लेख किए जाने के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया था।

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्रकार का अनधिकृत प्रकाशन या प्रसार राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित न करे। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker