Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी तपिश! पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदलेगा मौसम, देखें अपडेट

रायपुर। इस वक्त छत्तीसगढ़ का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन आगामी दिनों में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 4 दिन बाद न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, जिससे रात में ठंडी हवा का असर कम हो सकता है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर में मौसम शुष्क ही बना रहा और किसी भी क्षेत्र में बारिश की कोई घटना नहीं दर्ज की गई। इस दौरान, राज्य का सबसे अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ 55 डिग्री पूर्व और 21 डिग्री उत्तर में स्थित है, जो 9 फरवरी तक उत्तर पश्चिम भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण अगले दो दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है, और मौसम शुष्क बना रहेगा।

राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में 30 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी हो सकती है, जबकि रात के समय तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker