Chhattisgarh

बिलासपुर में दो दिन बढ़ी धान खरीदी की मियाद, 550 किसानों को मिलेगा विक्रय का लाभ

बिलासपुर। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की अवधि दो दिन और बढ़ाने के निर्णय से जिले के उन 550 किसानों को बड़ी राहत मिली है, जो टोकन कटने के बावजूद अपना धान नहीं बेच पाए थे। जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में आगामी 6 और 7 फरवरी को यह खरीदी की जाएगी, जिससे अनुमानित तौर पर 20 हजार क्विंटल अतिरिक्त धान की आवक होने की संभावना है।

सहकारी समितियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, धान खरीदी की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथियों 27, 28 और 29 जनवरी के लिए जिले के 414 किसानों ने टोकन प्राप्त कर लिया था। इन किसानों का भौतिक सत्यापन भी पूर्ण हो चुका था, लेकिन तकनीकी कारणों या नंबर नहीं लग पाने की वजह से उनका धान नहीं बिक सका था। इसके अतिरिक्त लगभग 136 किसान ऐसे भी हैं, जिन्होंने धान विक्रय के लिए टोकन रिक्वेस्ट डाली थी। अब इन सभी 550 किसानों से निर्धारित दो अतिरिक्त दिनों में धान खरीदा जाएगा।

समयसीमा को लेकर किसानों का तर्क:

धान खरीदी की अवधि बढ़ाए जाने को लेकर किसानों का अलग तर्क है। किसानों का कहना है कि वास्तव में समयसीमा में कोई अतिरिक्त बढ़ोतरी नहीं हुई है, बल्कि अवकाश के कारण प्रभावित हुए दिनों की भरपाई की गई है। किसानों के अनुसार, 15 नवंबर को खरीदी शुरू होने के पहले दिन शनिवार होने के कारण केंद्रों में काम नहीं हुआ था। इसी तरह 31 जनवरी को अंतिम दिन भी शनिवार का अवकाश रहा। किसानों का मानना है कि जिन दो दिनों में अवकाश की वजह से खरीदी बाधित हुई थी, सरकार ने उन्हीं दो दिनों को अब विक्रय के लिए उपलब्ध कराया है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker