ChhattisgarhState

भाजपा का सहयोग केंद्र आज से फिर शुरू, मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याएं

रायपुर। प्रदेश भाजपा एक बार फिर कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पार्टी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र की शुरुआत कर रही है। यह केंद्र करीब तीन माह के अंतराल के बाद आज 3 फरवरी से दोबारा शुरू हो रहा है।

भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के अनुसार सहयोग केंद्र के पहले दिन स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल उपस्थित रहेंगे। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक आवेदकों का पंजीयन किया जाएगा, जबकि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मंत्री सीधे तौर पर समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के तहत 4 फरवरी को पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, 5 फरवरी को श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और 6 फरवरी को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। इन दिनों में क्रमशः प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, यशवंत जैन और प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू भी मौजूद रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा सरकार बनने के बाद वर्ष 2024 में पहली बार सहयोग केंद्र की शुरुआत की गई थी। चुनावी व्यस्तताओं के कारण यह व्यवस्था बीच में बंद हो गई थी, जिसे अक्टूबर 2025 में दोबारा शुरू किया गया था। उस दौरान दो सप्ताह में एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

भाजपा संगठन का कहना है कि सहयोग केंद्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा और यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker