मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालयीन समीक्षा बैठकों का दौर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रशासनिक और विभागीय कामकाज को गति देने के लिए महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे से नया रायपुर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय) में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में मुख्यमंत्री शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और विभागीय कार्यों की वर्तमान प्रगति का जायजा लेंगे।
शाम के सत्र में मुख्यमंत्री रायपुर के न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां शाम 5 बजे वे ‘ई-प्रगति’ पोर्टल के संबंध में मीडिया से चर्चा करेंगे। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से वे डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी साझा करेंगे। इसके पश्चात, शाम करीब 5:30 बजे उनका मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान होगा।



