ChhattisgarhState
बालोद: प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का शुभारंभ आज, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे उद्घाटन; 15 हजार प्रतिभागी जुटेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 9 से 13 जनवरी तक प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन होगा। राज्यपाल रमेन डेका आज दोपहर 2 बजे ग्राम दुधली में जंबूरी का शुभारंभ करेंगे।
आयोजन में देश-विदेश से लगभग 15 हजार रोवर-रेंजर जुटेंगे। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन भी मौजूद रहेंगे। 12 जनवरी को समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।
जंबूरी में भारतीय एवं वैश्विक संस्कृति की अनुपम झलक दिखेगी। साथ ही रोमांचक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन होगा।



