The selection trials for the National Tribal Games in Chhattisgarh
ChhattisgarhState

छत्तीसगढ़ में नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक

रायपुर। फरवरी में राजधानी रायपुर और जगदलपुर में आयोजित होने वाले नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में किया जाएगा। इस ट्रायल में राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्रों के साथ-साथ शहरों में रहने वाले अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं।

खेल संचालनालय ने ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान की है। खिलाड़ी क्यूआर कोड, मोबाइल नंबर 8871419609 या विभागीय वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा ट्रायल स्थल पर पहुंचकर ऑफलाइन पंजीकरण का भी प्रावधान किया गया है।

संचालक खेल श्रीमती तनुजा सलाम ने बताया कि नेशनल ट्राइबल गेम्स में सात खेल शामिल हैं। वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ियों का ट्रायल रायपुर में तथा तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के खिलाड़ियों का ट्रायल बिलासपुर में आयोजित होगा। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में पात्र खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा का कोई प्रतिबंध नहीं है।

रायपुर में ट्रायल स्थल और कार्यक्रम

  • वेटलिफ्टिंग : 6 जनवरी, सुबह 9 बजे से, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा
  • कुश्ती : 7 जनवरी, सुबह 9 बजे से, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा
  • फुटबॉल : 7 और 8 जनवरी, सुबह 9 बजे से, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा
  • हॉकी : 7 और 8 जनवरी, सुबह 9 बजे से, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम
Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker