रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 119 पुलिस अधिकारियों का तबादला

रायपुर। साल के अंतिम दिन जिला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी रायपुर ने देर रात तबादलों के आदेश जारी करते हुए मैदानी क्षेत्रों में तैनात 119 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के अनुसार तबादला सूची में 4 थाना प्रभारी, 18 उप निरीक्षक और 37 सहायक उप निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में अधिकारी शामिल हैं।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिले के तीन थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं। आदेश के अनुसार सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाने का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं एस.एन. सिंह को कबीर नगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सुनील दास को गंज थाना प्रभारी का प्रभार दिया गया है, जबकि भावेश गौतम को ट्रैफिक थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है।





