Mayank Singh, a mediator for the Lawrence Bishnoi gang
Chhattisgarh

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मीडियेटर मयंक सिंह रायपुर लाया गया, कोर्ट में होगी पेशी

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मीडियेटर और कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को झारखंड से रायपुर लाया गया है। झारखंड पुलिस की टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मयंक सिंह को लेकर रायपुर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार, मयंक सिंह झारखंड की जेल में बंद था। रायपुर कोर्ट द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट के बाद उसे आज रायपुर लाया गया है। रायपुर पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी और उसकी रिमांड की मांग कर सकती है।

गौरतलब है कि जुलाई 2024 में रायपुर के तेलीबांधा स्थित एक कोल कंपनी के दफ्तर पर गोलीबारी की घटना हुई थी। इस मामले का मुख्य आरोपी मयंक सिंह है। घटना को लेकर तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। मयंक सिंह को कुख्यात गैंगस्टर अमन साव का करीबी माना जाता है।

पुलिस जांच में सामने आया था कि जुलाई 2024 में दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक से पहुंचकर कोल व्यापारी के दफ्तर पर फायरिंग की थी, जिससे शहर में सनसनी फैल गई थी। इससे पहले मई 2024 में रायपुर पुलिस ने हरियाणा और झारखंड से आए शूटरों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ था कि मयंक सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार कोल व्यापारी को धमकियां दे रहा था। कई संदेशों में उसने मांगें पूरी नहीं होने पर गोली चलाने की चेतावनी दी थी। बाद में गैंग के दो सदस्यों ने बाइक से पहुंचकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि मयंक सिंह को इंटरपोल की मदद से अजरबैजान में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल उसे रायपुर लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker