रायपुर: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई यात्री ट्रेनें रद्द, कुछ का मार्ग परिवर्तित

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (सेकेंडरआबाद मंडल) के काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी लाइन एवं नई लाइन कमीशनिंग के लिए प्री-एनआई तथा एनआई कार्य किए जाने से कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें निम्नलिखित हैं:
गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-तिरुवनंतपुरम (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस 28 एवं 31 जनवरी तथा 4, 7, 11 एवं 14 फरवरी को कोरबा से प्रस्थान करने वाली 6 फेरे रद्द रहेंगी।
गाड़ी संख्या 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस 26 एवं 29 जनवरी तथा 2, 5, 9 एवं 12 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 6 फेरे रद्द रहेंगी।
गाड़ी संख्या 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 26 जनवरी तथा 2 एवं 9 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 3 फेरे रद्द रहेंगी।
गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 29 जनवरी को छोड़कर 5 एवं 12 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 3 फेरे रद्द रहेंगी।
गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 26 एवं 28 जनवरी तथा 2, 4, 9 एवं 11 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 6 फेरे रद्द रहेंगी।
गाड़ी संख्या 07255 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस 28 जनवरी तथा 4 एवं 11 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 3 फेरे रद्द रहेंगी।
गाड़ी संख्या 07256 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस 30 जनवरी तथा 6 एवं 13 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 3 फेरे रद्द रहेंगी।
मार्ग परिवर्तन एवं विलंब:
27 जनवरी तथा 3, 10 एवं 13 फरवरी को गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया काचीगुडा-निजामाबाद जंक्शन-मुदखेड़ जंक्शन-पिंपल खुटी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर से संचालित होगी।
11 फरवरी को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 1 घंटा 15 मिनट विलंब से रवाना होगी।



