कलंगपुर प्रार्थना सभा में बवाल, हिंदू महासभा ने किया बवाल, हिरासत में पास्टर

बालोद. जिले के रनचिराई थाना क्षेत्र के कलंगपुर गांव में अवैध रूप से आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर आपत्ति जताई और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने पास्टर को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव में आयोजित इस प्रार्थना सभा में 20 से अधिक ग्रामीण उपस्थित थे। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया कि अवैध प्रार्थना सभा की आड़ में ग्रामीणों का धर्मांतरण किया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
पुलिस का कहना है कि पास्टर से पूछताछ की जा रही है और प्रार्थना सभा के आयोजन के संबंध में तथ्यों की जांच जारी है।



