पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिलासपुर बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने बिलासपुर जिले में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। यह योजना न केवल उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत दे रही है, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को अपनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान दे रही है।
सौर ऊर्जा से बदली जिंदगी...
जिले के कई परिवार सौर ऊर्जा अपनाकर प्रेरणादायी उदाहरण बन रहे हैं –
- अंजली सिंह (अशोक नगर) : 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल आधा कर लिया।
- जमशेर मोहम्मद शेख (बिल्हा) : उनका बिजली बिल पूरी तरह समाप्त हो गया।
- एस.के. साहा (कोनी) : 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी का लाभ मिला और अब बिजली बिल शून्य।
- संगीता तिवारी (कोनी) : 10 किलोवाट का संयंत्र लगाकर संयुक्त परिवार का आधे से ज्यादा खर्च बचाया।

सब्सिडी और लाभ...
योजना में केंद्र और राज्य सरकार की डबल सब्सिडी का लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा है –
- 1 किलोवाट पर ₹45,000
- 2 किलोवाट पर ₹90,000
- 3 किलोवाट या उससे अधिक पर ₹1,08,000 तक की सब्सिडी
साथ ही, योजना के तहत प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और नेट मीटरिंग से अतिरिक्त आय की सुविधा दी गई है।
आवेदन की आसान प्रक्रिया...
पंजीयन के लिए उपभोक्ता pmsuryaghar.gov.in पोर्टल, मोबाइल ऐप या नजदीकी विद्युत कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यह योजना सिर्फ आर्थिक राहत का साधन नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सशक्त कदम है।



