भोपाल समेत कई जिलों में गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव, भाजपा नेताओं का कड़ा बयान

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में गणेश विसर्जन के जुलूस के दौरान पथराव की घटनाएं सामने आईं। इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग ने सख्त बयान दिए।
रामेश्वर शर्मा का कड़ा रुख...
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा—
“चाहे गणेश उत्सव हो, दुर्गा उत्सव, हनुमान जयंती, महावीर जयंती, गुरु नानक जयंती या बुद्ध पूर्णिमा, किसी भी धार्मिक आयोजन पर पथराव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जो ऐसे कृत्य करेगा, उसके हाथ तोड़े जाएंगे और जेल भेजा जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है जहां संविधान का राज चलेगा, न कि किसी और कानून का। शर्मा ने कहा—
विघ्नहर्ता के जुलूस में जो विघ्न डालेगा, उसे जीवनभर विघ्न ही भोगने पड़ेंगे। यहां गुंडे-मवालियों की ठुकाई होगी। अगर शांति भंग हुई तो हनुमान जी का मुगदर चलेगा।
विश्वास सारंग ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी...
गणेश विसर्जन के दौरान भोपाल में हुए पथराव पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा—
“मध्य प्रदेश शांति का प्रदेश है। सभी सनातन त्योहार धूमधाम से मनाए जाएंगे। यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
भोपाल और बुरहानपुर की घटनाएं...
- भोपाल: गौतम नगर इलाके में विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव की घटना के बाद हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
- बुरहानपुर: हनुमान चालीसा पाठ के दौरान उपद्रवियों ने पथराव किया और कई घरों में घुसकर मारपीट की। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।