Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ा तोहफ़ा, अब मिलेगा 55% महंगाई भत्ता…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद उन्होंने घोषणा की कि अब प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारी 55% महंगाई भत्ते (DA) का लाभ उठाएंगे। इस फैसले से करीब 4 लाख कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
केंद्र के बराबर मिलेगा DA...
नई घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर हो जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बढ़े हुए DA का फायदा नवंबर माह से कर्मचारियों को मिलना शुरू होगा।
कैबिनेट बैठक में लिए गए अन्य अहम निर्णय…
सीएम साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी।
- सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग को बढ़ावा : 90 एकड़ भूमि को रियायती दर पर आईटी इंडस्ट्री के लिए आबंटित करने का निर्णय लिया गया।
- चना खरीदी का फैसला : किसानों के हित में चना खरीदी की प्रक्रिया को भी मंजूरी दी गई।
राज्य सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों और किसानों दोनों के लिए बड़ा तोहफ़ा माना जा रहा है।