National

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग सख्त, शीर्ष अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

नई दिल्ली, आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतने का फैसला लिया है. आयोग ने दिल्ली के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 5 फरवरी को मतदान से पहले सुरक्षा स्थिति पर विशेष बैठक करें.

निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान से पहले के 72 घंटे बेहद संवेदनशील होते हैं। इन तीन दिनों में मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों को रोकने के लिए प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है. आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी प्रवर्तन एजेंसियां धन-बल और अन्य प्रलोभनों पर कड़ी नजर बनाए रखें.

मतदाताओं को प्रभावित करने की साजिशों पर विशेष निगरानी

आयोग ने निर्देश दिया है कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धन, शराब या अन्य सामग्रियों के वितरण पर विशेष ध्यान दिया जाए. यदि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाए। आयोग ने यह भी कहा कि उड़न दस्तों को रिश्वत देने या लेने वाले व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करनी होगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी.

मतदान और मतगणना की तिथियां

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को मतगणना की जाएगी. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है.

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker