डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड 52 से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल देवांगन, सभी वर्गों के बीच मजबूत पकड़, सशक्त सरल और कर्मठ प्रत्याशी…

रायपुर। नगर निगम चुनाव की घोषणा होते ही राजधानी रायपुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड आरक्षण प्रक्रिया के बाद से प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच निर्दलीय प्रत्याशी अनिल देवांगन, डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड 52 से अपनी दावेदारी पेश की है। यह वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।

स्कूल स्तर पर जूनियर डिविजन और सीनियर डिविजन में एकता और अनुशासन के लिए राष्ट्रीय छात्र सेना, महाविद्यालय में उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास समिति के संभाग अध्यक्ष के साथ साथ मंडी बोर्ड, वन विभाग और मछली पालन विभाग में प्रदेश स्तर के शासकीय सेवारत रहते हुए विभिन्न संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष रहे और 2022 से शासकीय सेवा से जन सेवा की ओर समर्पित होकर चॉइस एवं लोकसेवा, आधार सेवाओं को आमजन के लिए सरल बनाते हुए समाज में अपनी भूमिका बनाते हुए महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
नगरीय निकाय में अनुभव...
लोकसेवा केंद्र संचालन के दौरान उन्होंने नगरीय निकाय के कार्यों का व्यापक अनुभव हासिल किया है, जो उन्हें वार्ड के विकास के लिए एक सक्षम उम्मीदवार बनाता है।