युवक का अपहरण कर मांगी करोडों की फिरौती, पुलिस की बड़ी कार्यवाई…

भोपाल। मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि राजधानी भोपाल से राहुल रॉय नाम के शख्स को अपहरण करने वाले एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की पहचा हंसराज के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि हंसराज अपने साथी आदित्य के साथ मिलकर पिछले दो महीने से राहुल रॉय की रैकी कर रहे थे।
रातीबड़ थाना के पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने राहुल को अगवा कर लिया और बदले में 1 करोड़ की फिरौती की मांग करने लगे। पुलिस की माने तो राहुल रॉय के पिता ने करोड़ो की FD करा रखी थी। जिसकी भनक दोनों जालसाजों को लगी और प्लानिंग के साथ उन्होंने राहुल को अगवा कर लिया। पुलिस अभी दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।



