सूनी गली में अंधेरे का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

रायपुर। सुनसान रस्ते में अंधेरे का फायदा उठाकर महिला का मंगलसूत्र छीन कर भागने वाले महराष्ट्र व मध्यप्रदेश के दो आरोपियों को डीडी नगर पुलिस व एंटी क्राइम यूनिट ने धर दबोचा है| घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, विडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है की किस तरह एक व्यक्ति पहले स्कार्फ बांधे पहले महिला के आगे चलता है फिर एकाएक महिला महिला के तरफ मुड़कर महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर अपने साथी के साथ भाग जाता है|
इस पूरी घटना के बाद महिला ने चोर-चोर कर शोर भी मचाया, लेकिन कुछ ही सेकेंड में लुटेरे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इस मामले में डीडी नगर पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट ने शुक्रवार को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही महिला से लूटा गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।
10 जून की रात हुई थी महिला से लूट...
घटना 10 जून की दरमियानी रात की है। पीड़ित सरिता चंद्राकर ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह शिव विहार कॉलोनी रायपुरा में रहती है। करीब रात 9 बजे वह पास की ही दुकान से कुछ सामान खरीदकर पैदल घर की ओर लौट रही थी। इस बीच एक युवक उनका पीछा करते हुए आया। उसने चेहरे पर स्कार्फ बांधा हुआ था। कुछ दूर आगे चलने के बाद वह पलटा और पास आ गया।

बदमाश ने महज कुछ ही सेकेंड के भीतर महिला के मंगलसूत्र पर झपट्टा मारकर लूट कर तेजी से दौड़ते हुए बाइक से अपने साथियों के साथ भाग निकला। इस मामले में पीड़ित सरिता चंद्राकर की शिकायत के बाद डीडी नगर पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट छानबीन में जुट गईं। आसपास मौजूद CCTV कैमरों की मदद से बाइक और चोरों की पहचान की गई।
पुलिस ने दो आरोपियों (शैलेश किशन बागडे और नवीन मिश्रा) को गिरफ्तार किया है। इनमें शैलेश महाराष्ट्र के गोंदिया का रहने वाला है, वहीं नवीन मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, लूट में एक अन्य आरोपी (निखिल) भी शामिल है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटा गया मंगलसूत्र बरामद कर घटना में इस्तेमाल बाइक को भी जब्त कर लिया है।