गूगल यूजर्स को लगेगा झटका! बंद होने जा रही यह खास सर्विस

नई दिल्ली। गूगल में अपने यूजर्स को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। टेक कंपनी ने गूगल वन वीपीएन फीचर बंद करने जा रही है। इसे आने वाले कुछ महीनों ,में बंद कर दिया जाएगा। इस फीचर को अक्टूबर 2020 में पेश किया गया था। हालांकि कंपनी ने इसे बंद करने की कोई निर्धारित तारीख का एलान नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसे जल्द बंद किया जा सकता है।
टेक कंपनी गूगल अपने वन वीपीएन फीचर को बंद करने का ऐलान किया है। यह फीचर्स एंड्रॉइड यूजर्स को ऑनलाइन स्तर पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता था। इसे 2020 में लांच किया गया था। इसकी शुरूआती प्रीमियम कीमत 9.99 डॉलर प्रति महीना है, हालांकि मार्च 2023 में इसके प्लान की कीमत में कटौती की गई थी। कीमत में कटौती के बाद भी इसके यूजर्स में कमी देखी गई। जिसके बाद कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला किया है।
गूगल वन ने हाल ही में 100 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा भी छुआ था। गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने कहा कि इतना बड़ा यूजर्स बेस होना इसकी बड़ी उपलब्धि है, हालांकि इसके बाद भी इस सेवा का काफी कम लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि अगर आप के पास गूगल पिक्सल की 7 सीरीज हैं। तो यह सुविधा आप को मिलती रहेगी। इसके अलावा पिक्सल 8 सीरीज में भी इसका इसतेमाल जारी रहेगा। गूगल ने बताया है कि इस संबंध में यूजर्स को नोटिफिकेशन जारी करके जानकारी दे दी गई है।