झुमका जल महोत्सव 2024 में शामिल हुए शामिल हुए सीएम साय, कहा…

कोरिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित झुमका जल महोत्सव 2024 में शामिल हुए। भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर, माल्यार्पण के साथ झुमका जल महोत्सव 2024 का शुभारंभ किया। वहीं मुख्यमंत्री साय ने झुमका जल महोत्सव 2024 के अवसर पर लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया।



इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया। इसके साथ ही सीएम साय ने कई घोषणाएं भी की।
सीएम साय की घोषणाएं...
- सीएम साय ने की झुमका जलाशय बैकुंठपुर और घुनघुट्टा जलाशय सोनहत को पर्यटन क्षेत्र बनाने की घोषणा।
- छात्र-छात्राओं के हित में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए कोरिया में नालंदा परिसर की घोषणा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपका झुमका जलाशय इस जिले की शान है मुझे बताया गया कि यह लगभग 500 एकड़ का तालाब है, मैंने पूछा कि यह प्राकृतिक है या मानवनिर्मित तो पता चला कि यह तालाब मानव निर्मित है। यह ऐतिहासिक है। हमारे छत्तीसगढ़ में तालाब खुदाई की एक पुरानी परंपरा रही है और हमारे पुराणों में भी तालाब निर्माण को पुण्य कार्य माना गया है।
झुमका जलाशय से हजारों एकड़ में सिंचाई होती है और इससे हजारों लोगों के जीवन का आधार भी जुड़ा हुआ है। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि आपकी सारी मांगे पूरी करेंगे।