National

आज का सोना का भाव : तेजी से बढ़ रहे दाम…चांदी स्थिर – जानिए 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

MP Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने से पहले इनकी कीमतें जांचना बहुत जरूरी है. कीमतें लगातार बदलती रहती हैं. इसलिए खरीदने से पहले लोकल मार्केट या ऑनलाइन इनकी कीमतें जरूर चेक कर लें. यहां हम आपको भोपाल-इंदौर में सोने-चांदी के ताजा भाव बताने जा रहे हैं.

भोपाल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव

राजधानी भोपाल में कल यानी शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था, जबकि 24 कैरेट सोना 94,500 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था. वहीं आज यानी शनिवार 19 अप्रैल को सोने की कीमत में उछाल आया है. 22 कैरेट सोने की कीमत  90,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 94,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

इंदौर में सोने का भाव

इंदौर में सोने का भाव- 22 कैरेट सोने का भाव- 90,250 (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट सोने का भाव- 94,760 (प्रति 10 ग्राम)

भोपाल में चांदी की कीमत

चांदी की बात करें तो आज भोपाल में चांदी के भाव स्थिर है. बैंकबाजार डॉट कॉम के मुताबिक शुक्रवार को भोपाल में चांदी 1,10,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वहीं आज शनिवार को 1,10,000 रुपये पर बिकेगी.

इंदौर में चांदी की कीमत

इंदौर में चांदी का भाव  1,10,000 रुपये प्रति किलो है. 1 ग्राम का भाव  110 रुपये है.

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज़्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं. कैरेट 24 से ज़्यादा नहीं होता और कैरेट जितना ज़्यादा होगा सोना उतना ही शुद्ध होगा.

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker