Chhattisgarh

कोरिया डबल मर्डर पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

रायपुर। कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए खूनी विवाद में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार और उनके करीबी वीरू सिंह गहरवार की मौत के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस सनसनीखेज घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में है और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। जांच के आधार पर जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, मंगलवार को कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद रात होते-होते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक फॉर्च्यूनर वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। वाहन में मौजूद भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसे उनके रिश्तेदार वीरू सिंह गहरवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में योगेंद्र सिंह की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है और वह पुलिस को बयान देने की स्थिति में हैं।

रायपुर से सूरजपुर दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सूरजपुर में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं गरियाबंद जिले में लगभग 600 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा।

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के विकास और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देगी।

विधानसभा सत्र को लेकर विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का काम सवाल उठाना है, जबकि सरकार जनता के हित में काम कर रही है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker