National

Weather: आज से उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार

दिल्ली। देशभर में मौसम के तेवर बदले हुए हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में गर्म हवाएं और लू का प्रकोप जारी है, वहीं दक्षिण भारत के हिस्सों में बारिश और आंधी तूफान के कारण कुछ राहत महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे पश्चिमी हिमालय में मौसम बदलेगा। 9 और 10 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की आशंका है। 8, 9 और 12 अप्रैल को हिमाचल के चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, 10 अप्रैल तक गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लू चलने के आसार हैं। 6 अप्रैल को कच्छ और सौराष्ट्र में तीव्र लू दर्ज की गई। गर्मी और उमस से कोंकण और गोवा में भी असहज स्थिति बनी रह सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत, महाराष्ट्र और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जबकि इसके बाद कुछ गिरावट की संभावना है। वहीं, मध्य भारत में तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

गर्मी से बचाव के लिए सुझाव…
मौसम विभाग ने लोगों को लू से बचने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। धूप में बाहर न निकलने और ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी जैसे पेय पदार्थों के सेवन की सिफारिश की गई है।

दक्षिण भारत में भी बारिश की संभावना
पूर्वी बिहार से लेकर विदर्भ और दक्षिणी कर्नाटक में हवाओं की हलचल के कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। इसके प्रभाव से केरल, माहे, कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत में 10 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

समुद्री इलाकों में तेज हवाओं की चेतावनी
8 से 10 अप्रैल के बीच अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जो 55 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती हैं। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की चेतावनी दी गई है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker