ChhattisgarhRaipur

डेटिंग एप में हुई दोस्ती, प्यार का झांसा देकर महिला से ठगी

रायपुर।  डेटिंग एप में दोस्ती और प्यार का झांसा देकर महिला से ठगी का मामला सामने आया है। विदेश में रहने वाले एक युवक ने आनलाइन दोस्ती कर महिला से गिफ्ट भेजने के बहाने कस्टम ड्यूटी क्लियरेश के नाम पर तीन बार में एक लाख 25 हजार की धोखाधड़ी कर ली। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ठग ने खुद को स्काटलैंड में वित्त मंत्रालय में सरकारी नौकरी करना बताया था।

दरअसल, घटना 17 जुलाई से 10 अगस्त के बीच की है। जहां राजेंद्र नगर क्षेत्र की रहने वाली 43 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि इंटरनेट मीडिया के डेटिंग एप के माध्यम से स्काटलैंड के युवक से दोस्ती हुई। इसबीच आरोपित युवक ने फोन किया। इसके बाद गिफ्ट भेजने का प्रलोभन दिया। युवक ने गिफ्ट भेजने के लिए जानकारी मांगी।

जिसपर महिला झांसे में आ गई और सारी जानकारी दे दी। कुछ दिन बाद आरोपित ने दूसरे नंबर से काल कर बताया कि आपका पार्सल भेज दिया गया। ग्लोबल एक्प्रेस लाजिस्टीक सर्विस की तरफ से एक मेल आया। इसके बाद फोन कर कहा गया कि कस्टम चार्ज में 25 हजार रुपये देने होंगे।

महिला ने उसके बताए गए नंबर पर पैसे भे दिए। इसके बाद फोन कर कहा गया कि पार्सल में कुछ सोने के आभूषण, गिफ्ट और 30,000 अमेरिकी डालर है। इसके बाद महिला को मनी लांड्रिंग के केस में फंसाने की बात कही गई। पार्सल को क्लीयर करवाने के बनाम पर एक लाख रुपये ले लिए गए।

वाट्सएप काल में करता था बात

– महिला और ठग के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। ठग महिला को झांसे में ले लिया था। शादी की बात कर उससे लगातार वाट्सएप काल में बात करता था। वह महिला से हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बात किया करता था।

आनलाइन डेटिंग एप का इस्तेमाल करते बरतें यह सावधानी :

– आनलाइन डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करते समय अजनबियों से बात करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

– अजनबियों से अपनी वित्तीय जानकारी साझा करने या उन्हें पैसे देने से बचना चाहिए।

– अजनबियों से अपनी निजी तस्वीरें साझा नहीं करनी चाहिए।

– बात-चीत के दौरान भाषा ध्यान देना चाहिए।

– ठग अक्सर अंग्रेजी भाषी देशों से होने का दावा करते हैं।

– किसी तरह का संदेह होने पर अपने परिवार या किसी मित्र से इस बारे में बात करनी चाहिए।

– धोखाधड़ी का शिकार होने पर मदद के लिए अपने प्रियजन और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से संपर्क करना चाहिए।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker