NationalPolitical

Live UP By Election Result: सात सीटों पर खिला ‘कमल’, दो पर दौड़ी ‘साइकिल’, सीएम योगी ने पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय

UP Bypoll Election Results 2024: उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। यूपी की कानपुर की सीसामऊ और करहल सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, कटेहरी, मझवां, कुंदरकी और मीरापुर सीट पर जीत दर्ज कर ली है। नतीजों से जुड़ा हर अपडेट यहां देखें

लाइव अपडेट
वायनाड की जीत पर आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाई खुशी
वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत के बाद आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को मां दुर्गा का रूप बनाकर के प्रचार प्रसार किया। शेर पर सवार मां दुर्गा के चेहरे पर प्रियंका गांधी की तस्वीर लगाकर पोस्टर जारी कर दिया। इसके नीचे शहर कांग्रेस कमेटी भी लिखा है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि वायनाड में प्रियंका गांधी दुर्गा का रूप बनाकर के विपक्षियों का सफाया किया है। देश की हर बेटी दुर्गा का रूप है, इसलिए प्रियंका गांधी भी दुर्गा हैं। उनकी जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर मिठाई बांटी।

कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह जीते
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 32वें राउंड की गिनती के बाद ऐतिहासिक जीत हासिल की। रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को हराकर कुंदरकी सीट पर विजय प्राप्त की। रामवीर सिंह को 168526 वोट जबकि रिजवान को 25334 वोट मिले। रामवीर ने सपा के उम्मीदवार को 143192 वोटों से हराया।

मीरापुर में रालोद की मिथलेश पाल जीतीं
मीरापुर उपचुनाव में रालोद की मिथलेश पाल ने जीत दर्ज की है। मिथिलेश पाल को कुल 84304 वोट मिले हैं। उन्होंने 30796 वोटों के अंतर से सपा की सुंबुल राणा को मात दी है। सुंबुल को कुल 53508 वोट मिले हैं।

कटेहरी उपचुनाव: भाजपा ने दर्ज की जीत
कटेहरी उपचुनाव में भाजपा के धर्मराज ने करीब 30 हजार मतों से जीत हासिल की है। धर्मराज निषाद को करीब 101751 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर सपा की शोभावती वर्मा रहीं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker