जगदलपुर कोर्ट ने पिता और दो पुत्रों को माना हत्या का दोषी, ताउम्र रहेंगे जेल की सलाखों के पीछे

जगदलपुर। बस्तर जिले के बडांजी में जमीन विवाद को लेकर हुए एक हत्याकांड में जिला सत्र न्यायालय ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
16 सितंबर 2024 को परमेश्वर यादव की उसके ही पड़ोसियों ने हत्या कर दी थी। आरोपियों में दयाराम यादव और उसके दो पुत्र हलधर एवं बलराम यादव शामिल थे। इन तीनों ने मिलकर मारपीट की और परमेश्वर यादव की हत्या कर दी। इस मामले में बडांजी थाने में FIR दर्ज की गई थी।
मामले की सुनवाई के बाद, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने आरोपी पिता और दोनों पुत्रों को दोषी ठहराया। कोर्ट ने तीनों को आजीवन कारावास और 5-5 सौ रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।



