Astrologer

Daily Horoscope: कर्क और सिंह समेत इन 7 राशि वालों को आज होगा बंपर लाभ तो मेष सहित इन 5 राशियों रहना होगा सावधान

Rashifal: ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति व चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है. आपके लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप अपने राशिफल से अंदाजा लगा सकते हैं. दिन के राशिफल के माध्यम से आप सतर्क हो सकते हैं. 

आज के दिन बुध मेष राशि में मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही गुरु, शुक्र व सूर्य वृषभ राशि में तो केतु कन्या राशि में विराजमान हैं. शनि अभी कुंभ राशि में मौजूद हैं. मंगल और राहु मीन राशि में विचरण कर रहे हैं. चंद्रमा आज धनु राशि में रहेंगे.शाम 4 बजे के बाद वे मकर में चले जाएंगे.आइए राशिफल से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

मेष राशि

जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें. रुके कार्यों में अचानक गति आ सकती है. सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है. किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं. पुराना लेन-देन हो सकता है.

वृषभ राशि

व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी. बहनों से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है. संतान सुख की प्राप्ति होगी.

मिथुन राशि

मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे. अपने क्रोध पर अंकुश रखें. अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. संतों का सानिध्य मिलेगा.

कर्क राशि

आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. किसी बड़े निवेश का अंदेशा है. जो लाभदयक रहेगा. व्यापार व्यवसाय को नई उंचाई मिलेगी. विरोधी सक्रिय होंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. संतान सुख संभव है.

सिंह राशि

नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए समय शुभ है. पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे. परिजनों का सहयोग मिलेगा. दांत संबंधित रोग से पीड़ित रह सकते हैं. पिता के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी.

कन्या राशि

अटके काम पूरे होंगे. किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं, ध्यान देकर कार्य करें. जीवनसाथी के सहयोग सारे काम पूरे होंगे. मौजमस्ती में समय व धन खर्च होगा.

तुला राशि

मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे. संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे. अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है. विरोधी नुकसान पंहुचा सकते हैं. विदेश जाने के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा.

वृश्चिक राशि

क्रोध की अधिकता रहेगी. किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं. व्यापरिक नए सौदे लाभ देंगे. नए मित्र बनेंगे. समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. विवाह प्रस्ताव सफल होंगे.बहनों का सहयोग मिलेगा.

धनु राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा. पारिवारिक झगड़े बैठकर हल होंगे. आकस्मिक यात्रा हो सकती है. नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा. अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदिकियां आएगी. जीवन संगनी का साथ मिलेगा.

मकर राशि

सेना प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है. विरोधी सक्रिय होंगे, सतर्कता से समय व्यतीत करें. पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. आर्थिक लाभ होगा. भवन परिवर्तन संभव है.

कुंभ राशि

आपको संपर्कों का आज लाभ मिलेगा. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है. पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा. पेट संबंधित रोगों से ग्रसित रहेंगे.

मीन राशि

यात्रा के योग बन रहे हैं. नोकरी में पदोन्नति हो सकती है. परीक्षार्थी सफल होंगे. अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे. घरेलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे. न्यायपक्ष आपके अनुकूल रहेगा.

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker