15 Homes Evacuated Amidst Landslide Threat
Chhattisgarh

भूस्खलन के खतरे के बीच खाली कराए गए 15 घर: कुल्लू के अखाड़ा बाजार में दहशत का माहौल, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बीते 24 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। खराब मौसम के चलते जिले की 13 सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे आवागमन बाधित हो गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में 216 ट्रांसफॉर्मर ठप पड़ने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और कई गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। लगातार बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। भुंतर-मणिकर्ण मार्ग जछनी के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है, जहां दलदल में वाहन फंसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे चिंताजनक स्थिति इनर अखाड़ा बाजार क्षेत्र में बनी हुई है, जहां मठ क्षेत्र से एक बार फिर भूस्खलन शुरू हो गया है। एहतियातन प्रशासन ने 15 घरों को खाली करा लिया है, लेकिन लगातार मलबा गिरने से खतरा बना हुआ है। सितंबर 2025 में हुई दुर्घटना में नौ लोगों की मौत के बाद इस क्षेत्र में फिर से डर का माहौल है।

मणिकर्ण-बरशैनी मार्ग घटीगढ़ के पास एक बार फिर बंद हो गया है। यह मार्ग पिछले एक वर्ष से बार-बार बाधित हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लगातार दिक्कतें हो रही हैं। एनएचसी चरण-तीन डैम साइट के पास सड़क बंद होने से स्कूली बच्चों को पैदल आना-जाना पड़ रहा है।

क्षेत्रवार स्थिति की बात करें तो बंजार और मनाली में दो-दो, कुल्लू में पांच और निरमंड में चार सड़कें बंद हैं। प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट पर रखा है। उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker