14th All India Police Archery Competition concludes in Durg
Chhattisgarh

दुर्ग में 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य समापन शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में दुर्ग में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों और केंद्रीय बलों से आए खिलाड़ियों, कोच और अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पुलिस जवान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं, जो उनके अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों की विशिष्ट पहचान रही है। राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही है, जिसके तहत जशपुर में आर्चरी एकेडमी और नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं तैयार की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे अनुशासन, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने और अभिभावकों से बच्चों को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक पदक विजेताओं को आकर्षक प्रोत्साहन राशि भी प्रदान कर रही है। कार्यक्रम में मौजूद स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने भी छत्तीसगढ़ की समृद्ध धनुर्विद्या विरासत का उल्लेख किया।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली छह टीमों सीआईएसएफ, राजस्थान, सीआरपीएफ, उत्तर प्रदेश, बीएसएफ और आईटीबीपी को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की। इस अवसर पर अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

दुर्ग में 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker