ChhattisgarhKorba
कोरबा में मनाया जाएगा कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस

कोरबा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर और मनोज चौहान ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, पार्षद, पूर्व पार्षद, सेवादल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, पार्षद प्रत्याशी, जिला, ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ कमेटी के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस संगठन, प्रकोष्ठ और मोर्चा संगठन के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है।



