रेल सुविधा में विस्तार: कर्मभूमि एक्सप्रेस को मिला न्यू माल स्टेशन पर स्टॉपेज, यात्रियों की मांग हुई पूरी

रायपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 22511/22512 एलटीटी–कामाख्या–एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अलीपुरद्वार मंडल अंतर्गत न्यू माल स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है।
रेलवे के अनुसार 5 फरवरी 2026 से गाड़ी संख्या 22511 एलटीटी–कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस न्यू माल स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन सुबह 6.48 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 6.50 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
इसी तरह 8 फरवरी 2026 से गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या–एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस को भी न्यू माल स्टेशन पर ठहराव मिलेगा। यह ट्रेन रात 1.03 बजे पहुंचेगी और 1.05 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस प्रायोगिक ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी होगी।



