Chhattisgarh

World Environment Day 2026: ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, कहा- पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

अपने संदेश में मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण मानव जीवन और सतत विकास की आधारशिला है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का नैतिक दायित्व भी है।

उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण को बचाने के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण बेहद जरूरी है। इसके साथ ही वृक्षारोपण, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत और प्रदूषण नियंत्रण जैसे उपायों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने के लिए आज से ही सामूहिक प्रयास करने होंगे। जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से छत्तीसगढ़ को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक आदर्श राज्य बनाया जा सकता है।

ओ.पी. चौधरी ने प्रदेशवासियों से विश्व पर्यावरण दिवस पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और जागरूकता से पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आने वाले समय में छत्तीसगढ़ हरित विकास की दिशा में नई पहचान बनाएगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker