National

नशे में धूत पति का प्राइवेट पार्ट काटकर महिला हुआ फरारा

Delhi News: दिल्ली की राजधानी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला ने झगड़े के बाद अपने पति के गुप्तांग पर हमला कर दिया और फिर फरार हो गई. पुलिस के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है, जो चार-पांच महीने पहले ही अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में शिफ्ट हुआ था. घटना दिवाली की रात की है, जब पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था.

पुलिस ने बताया कि घायल पति को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है. पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात 2:34 बजे रूप नगर पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि एक महिला ने अपने पति का गुप्तांग काट दिया है और फरार हो गई है. इसके बाद पुलिस ने पीड़ित को पहले बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया.

नशे की हालत में हुआ था झगड़ा

पीड़ित का बयान दर्ज करते हुए उसने बताया कि वह दिल्ली में एक पीजी में हेल्पर के रूप में काम करता है और घटना की रात वह नशे में था. किसी बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसकी पत्नी नाराज होकर घर से चली गई. थोड़ी देर बाद वह वापस आई और उस पर धारदार चीज से हमला कर दिया। इसके बाद महिला मौके से फरार हो गई.

आरोपी महिला की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. घटना के आधार पर धारा 118(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी महिला को हिरासत में लिया जाएगा.

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker